महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी
बिहार के ऐतिहासिक शहर राजगीर में अंतर्राष्ट्रीय हॉकी ग्राउंड पर महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024 का जबरदस्त मुकाबला चल रहा है. इसमें कई टीमे एक-दूसरे को टक्कर दे रही है. आज भी तीन मैच खेले जाएंगे. जिसमें 6 देशों की टीम आमने सामने होगी. इनमें पहला मुकाबला 12:15 से कोरिया बनाम मलेशिया के बीच होगा. मलेशिया को लगातार मिल रही मात: वहीं कोरिया ने अपना पहला मैच जापान से कड़ी टक्कर देते हुए बराबरी पर खत्म किया था. जबकि भारत के साथ दूसरे मैच में 3-2 के अंतर से मैच के अंतिम समय में रोमांचक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा. उधर बात मलेशिया की करें तो उन्हें दोनों मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा. पहले मुकाबले में भारत ने मलेशिया को 4-0 से रौंद दिया. वहीं चीन से दूसरे मुकाबले में 5-0 से करारी हार मिली. चीन बनाम जापान के बीच मुकाबला: तीसरे मुकाबले के लिए कोरिया, मलेशिया के सामने हावी दिख रही है. अगर आज मलेशिया कोरिया से मैच हार जाती है, तो वह पहली टीम होगी जो महिला एशियाई चैंपियनशिप से बाहर हो जाएगी. वहीं दूसरा मुकाबला चीन बनाम जापान के बीच 2:30 बजे से खेला जाए...