मलमास मेला राजगीर

 

अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर में 18 जुलाई से शुरू हुए राजकीय राजगीर मलमास मेला का समापन 16 अगस्त को हो गया। मलमास मेले में इस बार कई रिकॉर्ड स्थापित हुए है। मलमास मेले के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि बिहार समेत देश और विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं पर्यटक मलमास मेला के दौरान राजगीर पहुंचे

शाही स्नान संपन्न होने के उपरांत भी देर रात तक श्रद्धालु ब्रह्म कुंड में स्नान करते हुए देखे गए।इसके अलावे यात्री शेड,अस्थाई शौचालय, सस्ती रोटी की दुकान, मेडिकल की सुविधा सहित कई प्रकार की सुविधाएं आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को मुहैया कराया गया।

श्रावणी मेले को देखते हुए इस माह के अंत तक गढ़ महादेव, सैनिक स्कूल एवं मेला मैदान में तमाम बहाल सुविधाओं के साथ यात्री शेड पूर्ववत क्रियाशील रहेगा। इन सभी स्थलों किला मैदान एवं ब्रह्म कुंड के सामने पीएचईडी कैंपस में शौचायलयों की सुविधा भी पूर्ववत रहेगी। सभी यात्री शेड के अलावा ब्रह्मकुंड में भी मेडिकल सुविधा जारी रहेगी।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

𝗛𝗮𝗽𝗽𝘆 𝘁𝗲𝗮𝗰𝗵𝗲𝗿𝘀 𝗱𝗮𝘆

luxurious high-rise apartment.

राज रसोई रेस्टोरेंट