शिक्षा विभाग, बिहार के अन्तर्गत शिक्षक वकैंसी
शिक्षा विभाग, बिहार के अन्तर्गत विद्यालय अध्यापक के कुल 69,706 (उनहत्तर हजार सात सौ छः) पदों एवं पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अन्तर्गत कुल 916 (नौ सौ सोलह) पदों पर नियुक्ति हेतु दिनांक-04.11.2023 को विज्ञापन सं.-27/2023 प्रकाशित किया गया था। उक्त क्रम में प्राप्त शिक्षा विभाग के पत्रांक-2333, दिनांक-07.11.2023 एवं पत्रांक-1981, दिनांक-08.11.2023 के आलोक में निम्नांकित बिन्दु को समाहित किया जाता हैः-
मध्य विद्यालय (वर्ग-6 से 8) के विद्यालय अध्यापक एवं प्रारम्भिक शिक्षक (प्रशिक्षित) (वर्ग-6 से 8) के लिए 10 अप्रैल, 2023 के पूर्व पात्रता परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को मात्र इस प्रथम संव्यवहार में अधिकतम आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट दिनांक-01.08.2023 को आधार मानकर देय होगी।
नोट- (i) ऑनलाइन आवेदन पत्र में माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET), 2023 के रिजल्ट कार्ड नम्बर के स्थान पर BSEB Unique ID No. एवं निर्गत तिथि के स्थान पर परीक्षाफल प्रकाशन की तिथि अंकित करेंगे।
(ii) ऑनलाइन आवेदन पत्र में मध्य विद्यालय एवं प्रारम्भिक शिक्षक (प्रशिक्षित) के लिए CTET उत्तीर्ण उम्मीदवार प्रमाण पत्र/अंक पत्र में अंकित Serial No. एवं निर्गत तिथि अंकित करेंगे। विज्ञापन की शेष शर्तें यथावत रहेंगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें