I LOVE BIHARSHARIF
बिहारशरीफ (Biharsharif) भारत के बिहार राज्य के नालंदा ज़िले में स्थित एक नगर है। यह ज़िले का मुख्यालय भी है। इस क्षेत्र के लोग मगही भाषा बोलते हैं। यहाँ मगही बहुत ही प्रचलित भाषा हैं।बिहार शरीफ का रेलवे स्टेशन जक्शन बन गया हैं।बिहार शरीफ से एक रेलवे लाइन बरबीघा की ओर जा रहा हैं | बिहारशरीफ का पुराना नाम उदंतपुरी था और अब फिर इसका नाम उदंतपुरी किया जा चुका है अरे बदलाव अपने संस्कृति आवश्यकता है बिहारशरीफ़ 10वीं शताब्दी में पाल राजवंश की राजधानी रहा था। यहाँ पर पाँचवीं शताब्दी का गुप्त काल का एक स्तंभ है और यहाँ मस्जिदें और मक़बरे हैं। बिहारशरीफ़ में एक विशाल बौद्ध बिहार (बौद्ध ज्ञान प्रतिष्ठान) ओदंतपुरी है, जिस पर बिहार का नाम पड़ा है। 1869 में इसका नगरपालिका के रूप में गठन हुआ था। पटना से लगभग 80 किलोमीटर दूर स्थित बिहारशरीफ़ प्राचीन काल में मगध की राजधानी था। यहाँ पर भगवान बुद्ध ने उपदेश दिए थे। इसके निकट ही यहाँ बौद्ध काल का प्रसिद्ध नालन्दा विश्वविद्याल...