Bihar में पहली बार होगा शानदार सुरंग वाली फोरलेन सड़क, 5 Km का होगा रोमांचक सफर..

 डेस्क : बिहार को सुरंग वाली सड़क का सौगात मिला है। यह टनल चार लेन की होगी। बिहार में पहली सुरंग वाली सड़क बनने जा रही है, जो कि पांच किलोमीटर की होगी। यह सुरंग वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेस-वे के बिहार का हिस्सा है। इस सड़क का निर्माण प्रदेश के कैमूर जिले में होना है। फिलहाल इसके लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलने का इंतेजार है।

बता दें कि यह टनल 4.75 किमी तक बनाए जाने के लिए प्रस्तावित है, लेकिन इस के निर्मन के लिए 6 किमी भूमि अधिकृत किया गया है। बतादें कि 16,142 करोड़ के अनुमानित लागत से बन रहे कोलकाता एक्सप्रेस-वे से कैमूर में निर्माण किए जाने वाले टनल पर 1,037 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं उत्तर प्रदेश में वाराणसी कोलकाता एक्सप्रेस-वे का मात्र 22 किमी हिस्सा है।

इसके अलावा बिहार में यह कैमूर जिले में 52 किमी, रोहतास में 36.5 किमी, औरंगाबाद में 38 किमी और गया जिले में 32.9 किमी है। इस परियोजना के लिए बिहार में 1,757 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण की आवश्यकता होगी। इसमें वन क्षेत्र का हिस्सा 78 किमी है। इस परियोजना के अंतर्गत गत केवल बिहार में भूमि अधिग्रहण के लिए 1925 करोड़ रुपये खर्च होने हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

𝗛𝗮𝗽𝗽𝘆 𝘁𝗲𝗮𝗰𝗵𝗲𝗿𝘀 𝗱𝗮𝘆

luxurious high-rise apartment.

राज रसोई रेस्टोरेंट